पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक को मारी वाहन ने टक्कर एक की मौत

बाइक को मारी वाहन ने टक्कर एक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उचाना | लितानीरोड पर उचाना खुर्द के पास गोदाम के पास शुक्रवार रात को एक वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल पर सवार मंगलपुर गांव के सुखविंद्र की मौत हो गई, जबकि संदीप मंगलपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जींद के सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मंडी स्थिति पुलिस चौकी में मृतक के भाई सतीश की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया

सतीश ने बताया कि सुखविंद्र संदीप उचाना में सबमर्सिबल की दुकान करते हैं। शुक्रवार शाम को दुकान बंद करके वो घर रहे थे। उचाना खुर्द के पास गोदाम के नजदीक एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें सुखविंद्र की मौके पर मौत हो गई। संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया।