गली में खड़ी कार चोरी
जींद | शहरकी स्कीम नंबर छह में बुधवार सुबह मकानों के बाहर गली में खड़ी वैरना गाड़ी चोरी हो गई। स्कीम नंबर छह निवासी जोंटी जैन ने गत 13 अगस्त को नई वैरना गाड़ी खरीदी थी। मंगलवार रात उसने गली में अपनी गाड़ी को खड़ा किया हुआ था। जोंटी जैन बुधवार सुबह लगभग छह बजे सैर के लिए निकला तो उस समय गाड़ी सही सलामत खड़ी थी। लेकिन जब वह वापस लौटा तो वैरना गाड़ी गायब थी। शहर थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।