कार की चपेट में आने से घायल
भिवानीरोड पर कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। शहर थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी। राम काॅलोनी निवासी मनू कार्यवश भिवानी रोड की तरफ गया हुआ था। जब वह काम निपटाकर वापस रहा था तो तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गया। घटना को अंजाम चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। शहर थाना पुलिस ने मनू की शिकायत पर फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।