पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीपीएस में हुई खेलकूद प्रतियोगिताएं

डीपीएस में हुई खेलकूद प्रतियोगिताएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | डीपीएसपब्लिक स्कूल में बच्चों ने खेल दिवस पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वाइस चेयरमैन निशांत बंसल मानसी बंसल ने किया। इस मौके पर मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य एसबी जैन, निदेशिका पूनम सिंह सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। बंसल ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में बताया। प्री-नर्सरी के बच्चों के मध्य सेब खाओ, रेस, बॉलकिक तथा फ्लैट रेस प्रतियोगिता हुई। नर्सरी कक्षा के विद्यार्थियों के मध्य केला खाओ, रेस, साइकिल रेस फ्लैट रेस तथा प्रैप के विद्यार्थियों के मध्य चॉकलेट स्पून मार्बल रेस प्रतियोगिता कराई गई। बच्चों के माता-पिता अभिभावकों के मध्य भी विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई।