पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उचाना से दुष्यंत चौटाला ने भरा नामांकन

उचाना से दुष्यंत चौटाला ने भरा नामांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसारलोकसभा से इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने गुरुवार को उचाना विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी डीआरओ अमीचंद सैनी के समक्ष नामांकन दाखिल किया। इस दौरान ऐलनाबाद के विधायक एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन सरदार त्रिलोचन सिंह, देवेंद्र अत्री भी उनके साथ मौजूद रहे।

देश के सबसे युवा सांसद दुष्यंत चौटाला ने रैली स्थल पर नामांकन दाखिल करने से पूर्व चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इससे पहले दुष्यंत चौटाला ने अपने पिता डॉ. अजय सिंह चौटाला मां नयना सिंह से फोन पर बात कर आशीर्वाद लिया। दुष्यंत चौटाला ने अपने चाचा अभय सिंह चौटाला के चरण स्पर्श किए। कवरिंग प्रत्याशी के तौर पर अभय सिंह चौटाला ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी। सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उचाना विधानसभा ही नहीं पूरा जींद जिला उनका अपना घर है।

जींद. नामांकनभरते दुष्यंत चौटाला।