पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निर्धारित समय में पूरे हों चुनाव कार्य : सैनी

निर्धारित समय में पूरे हों चुनाव कार्य : सैनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | उचानाविधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी अमीचंद सैनी ने कहा कि चुनाव से संबंधित सभी कार्य निर्धारित समयावधि में हर हाल में पूरे होने चाहिए। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रिटर्निंग अधिकारी गुरुवार को जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय में आयोजित उचाना विधानसभा क्षेत्र केे लिए नियुक्त किए गए 15 सुपरवाइजरों की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता की अनुपालना करते हुए सभी चुनावी कार्य को पूरा करें। उन्होंने कहा कि 14 सितंबर को सभी बूथ लेवल अधिकारी मतदान केंद्रों पर पहुंच जाने चाहिए। उन्होंने का कहा कि सभी बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी का नाम, उनका मोबाइल नंबर, मतदाताओं की संख्या अंकित होनी चाहिए। प्रत्येक मतदाता के घर मतदाता स्लिप समय रहते पहुंचाना सुनिश्चित करें।