- Hindi News
- वोटिंग मशीनों की हुई कंप्यूटरीकृत रेंडेमाइजेशन
वोटिंग मशीनों की हुई कंप्यूटरीकृत रेंडेमाइजेशन
जींद | जिलानिर्वाचन अधिकारी एवं अशोक कुमार मीणा की देखरेख में गुरुवार को लघु सचिवालय के सभागार में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के कंप्यूटरीकृत रेंडेमाइजेशन का कार्य किया गया। इस अवसर पर जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी एमजेडआर बदर भी मौजूद थे। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के रेंडेमाइजेशन का कार्य होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 28 सितंबर को प्रात: 9 बजे स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जींद के मैदान में पीठासीन तथा वैकल्पिक पीठासीन अधिकारियों की पायलट रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा।