पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटे ने चुराए जेवर, मां ने भिजवाया जेल

बेटे ने चुराए जेवर, मां ने भिजवाया जेल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेटेके पैर में कांटा लगता है तो मां की आंखों में आंसू जाते हैं। बेटा भी मां की इस ममता को समझता है और उसकी सेवा करने का प्रण लेता है। लेकिन एक बेटा ऐसा भी जब मां को ममता को तिलांजलि दे उसे जेल भिजवाने के लिए मजबूर होना पड़ा। हम व्यथा सुना रहे हैं ईक्कस गांव की महिला प्रेमोदेवी की। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में प्रेमोदेवी ने अपने बेटे के खिलाफ ही चोरी का केस दर्ज कराया है।

शुक्रवार को सदर पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि उसके आवारा इकलौते बेटे अमरजीत ने अपने ही घर में सोने के गहनों की चोरी कर ली। उसने अपनी बेटियों के लिए सोने के गहने तैयार कराकर रखे हुए थे। मेरे बेटे अमरजीत ने रखे गहने चुरा लिए। इनमें दो सोने के कड़े, एक मंगलसूत्र, एक अंगूठी, टॉप्स जोड़ी समेत करीब डेढ़ लाख से अधिक कीमत के गहने शामिल हैं। पुलिस ने एक मां की शिकायत पर उसके बेटे को देर शाम गिरफ्तार कर पूछताछ की। बाद में पुलिस ने आरोपी बेटे के कब्जे से चोरीशुदा गहने बरामद किए।

शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए। जांच अधिकारी रणधीर सिंह ने बताया कि चोरी के आरोपी बेटे अमरजीत से चुराए गए गहने बरामद कर कार्रवाई करते हुए उसको जेल भिजवा दिया है।

ईक्कस गांव में आवारा बेटे से परेशान होकर मां ने सदर थाना पुलिस में दर्ज कराई थी शिकायत