- Hindi News
- सर्व कर्मचारी संघ मांगों के पूरा होने पर देगा गिरफ्तारी
सर्व कर्मचारी संघ मांगों के पूरा होने पर देगा गिरफ्तारी
जींद | अखिलभारतीय कर्मचारी महासंघ देश के जन संगठनों के आह्वान पर प्रदेश के कर्मचारी आगामी 26 फरवरी को गिरफ्तारी देकर रोष व्यक्त करेंगे। रविवार को सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव सतीश शर्मा, उपप्रधान ईश्वर ठाकुर प्रचार सचिव ईश्वर तालू ने कहा केन्द्र राज्य सरकार की जन कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में प्रस्तावित कार्यक्रम की सफलता को सुनिश्चित करने के लिए 10 फरवरी को सर्व कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक अक्षर भवन शिव कालोनी जींद में होगी।