- Hindi News
- महिला से छेड़छाड़ करने पर तीन के खिलाफ केस दर्ज
महिला से छेड़छाड़ करने पर तीन के खिलाफ केस दर्ज
जुलाना | पुलिसने एक महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जींद की दुर्गा कालोनी निवासी एक महिला ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि गांव देवरड़ निवासी सुनील, मीनू और मनोज ने जुलाना के रेलवे फाटक पर उनके साथ छेड़खानी की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।