पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिनदहाड़े कांग्रेसी नेता की पत्नी से लूट

दिनदहाड़े कांग्रेसी नेता की पत्नी से लूट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद| कांग्रेसीनेता रामकरण दास मंगला की प|ी को अगवा करने और उससे लूटपाट करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को की गई है। पुलिस घटना को अंजाम देने वाले गिरोह की तलाश में जुट गई है। स्कीम नंबर-5 गांधी नगर में रहने वाले रामकरण दास मंगला की प|ी गिन्ना देवी शनिवार दोपहर को गली में बने चबूतरे पर धूप में बैठी थी। इसी दौरान घर के आगे एक कार रूकी और उसे चला रहा एक युवक गिन्ना देवी के पास पहुंचा। उस व्यक्ति ने कहा कि कार में रमेश की मां बैठी है और उसने ऑपरेशन करवाना है। वृद्धा गिन्ना देवी जब कार के पास गई तो अंदर बैठी दो महिलाओं ने उसे कार में बैठने को कहा। गिन्ना देवी ने जब कार में बैठने से मना कर दिया तो उन महिलाओं ने हाथ पकड़ कर उसे अंदर बैठाने का प्रयास किया। किंतु गिन्ना देवी जान बचाकर घर के अंदर चली गईं। अंदर आकर उसने देखा तो उसके हाथ से 16 ग्राम सोने का कड़ा गायब था। मामले को भांपकर परिजनों ने इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस में दी।