पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10 फाइनेंसरों पर आत्महत्या को मजबूर करने का मामला दर्ज

10 फाइनेंसरों पर आत्महत्या को मजबूर करने का मामला दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | रोहतकरोड चौड़ी गली निवासी एक दुकानदार महाबीर द्वारा शनिवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने के मामले में पुलिस ने दुकानदार की प|ी ऊषा देवी की शिकायत पर फाइनेंस का धंधा करने वाले दस लोगों को नामजद कर उनके खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। एसडी स्कूल के समीप अग्रवाल किरयाणा स्टोर संचालक करीब 42 वर्षीय महाबीर ने शाम को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। वह गंभीर हालत में शहर रेलवे स्टेशन के समीप सिटी फाटक के समीप पड़ा मिला। बाद में उसे परिजन सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। दुकानदार की जेब से मिले लिखित नोट में दुकानदार महाबीर ने करीब दस लोगों पर एक करोड़ रुपए ऐंठने के आरोप लगाए हैं। इनमें पोखरी खेड़ी गांव निवासी फाइनेंसर नरेश, धीरा, सुरेश संजय के अलावा अनिल राठी जींद, राजू, प्रमोद, मोनू, धोला काला डाहौला का नाम शामिल किया गया है।