कैंप में जांचे 137 मरीज
जींद|जेसीआई जींदजयंती शाखा द्वारा रविवार को बिशनपुरा गांव में नि:शुल्क कंप्यूटराइज्ड मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। गांव के सरपंच हरपाल गोस्वामी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान डाॅ. राममेहर शर्मा ने 137 ग्रामीणों का बॉडी स्केनिंग मशीन द्वारा चेकअप किया गया और निवारण बताए।
इस मौके पर अध्यक्ष जेसी आशीष सिंगला, जेसी प्रमोद गर्ग, जेसी राकेश सिंगला, जेसी अरूण वर्मा, चन्द्रभान बंसल, दयानंद जांगड़ा, अध्यक्ष जेसी राजबीर कौशल, मनीष गर्ग, राहुल सिंगला, अमित कुमार, सुंदर लाल, हरकेश गर्ग, कृष्ण जिंदल, रतन लाल आदि उपस्थित थे।
जींद. शिविरमें रोगियों की जांच करते चिकित्सक।