पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 203 निर्वाचित सदस्य आज करनाल में लेंगे शपथ, 6 बसों का प्रबंध

203 निर्वाचित सदस्य आज करनाल में लेंगे शपथ, 6 बसों का प्रबंध

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके 203 नवनिर्वाचित जिला परिषद पंचायत समिति जनप्रतिनिधि करनाल के हुडा ग्राउंड में शुक्रवार को आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में लेंगे। समारोह में सीएम मनोहरलाल जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाएंगे।

जींद जिले के सात ब्लाॅकों से चुनाव में कुल 177 पंचायत समिति सदस्य चुने गए हैं। इनमें 75 महिलाएं चुनाव जीतकर आई हैं। जिला परिषद के 26 वार्डों से 11 महिलाओं 15 पुरुष प्रत्याशियों ने चुनाव जीता है। इससे पिछली योजना में 9 महिलाएं पार्षद बनी थी। अबकी बार वार्ड पांच 21 वार्ड से महिला प्रत्याशियों ने पुरुष प्रत्याशियों को टक्कर देकर चुनाव जीता है। वार्ड पांच से भीखेवाला गांव की महिला प्रत्याशी दर्शना देवी तथा वार्ड 21 से शकुंतला देवी ने पुरुष प्रत्याशियों को हराकर जिले में सबसे ज्यादा वोट अंतर से जीत हासिल की है।

येलेंगे शपथ : मैंईश्वर की शपथ लेता/लेती हूं कि विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा। मैं सदस्य पंचायत समिति/ सदस्य जिला परिषद के पद के रूप में अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक और शुद्ध अंत:करण से निर्वहन करूंगा/करूंगी तथा मैं सभी प्रकार के लोगों के साथ, बिना किसी भय या पक्षपात, स्नेह या वैमनस्य के, संविधान तथा विधि के अनुसार न्याय करूंगा/करूंगी।

डीडीपीओ राकेश मोर के मुताबिक सभी ब्लॉकों से निर्वाचित हुए जिला परिषद सदस्य पंचायत समिति सदस्यों को शपथ समारोह में ले जाने के लिए सभी ब्लॉक कार्यालयों से 6 रोडवेज बसें रवाना होंगी। अलेवा पिल्लूखेड़ा ब्लॉक के सदस्य एक बस में होकर पहुंचेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां की गई हैं। इससे पहले सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को निमंत्रण पत्र शपथ पत्र वितरित किए जा चुके हैं।

जींद. जनप्रतिनिधियोंको शपथ समारोह में ले जाने के लिए तैयार रोडवेज बसें।

^जिले से नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य पंचायत समिति सदस्य आज करनाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में शपथ ग्रहण करेंगे। इसके लिए निर्वाचित सदस्यों को निमंत्रण पत्र शपथ पत्र पहले ही वितरित किए हुए हैं। ले जाने लाने के लिए बसों का प्रबंध किया गया है। -विनयसिंह, डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, जींद।

खबरें और भी हैं...