दहेज हत्या मामले की आरोपी सास को जेल भेजा
शहरथाना पुलिस ने विवाहिता की दहेज हत्या करने की आरोपी सास मुन्नी देवी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
कुम्हारण माेहल्ला निवासी मुंशीराम ने छह फरवरी को शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनकी बेटी गीता की शादी आश्रम बस्ती निवासी सोनू के साथ हुई थी। ससुरालीजनों ने साजिश के तहत उनकी बेटी को जहर देकर मार डाला। शहर थाना पुलिस ने मृतका के पति सोनू, ससुर अजमेर, सास मुन्नी, देवर मोनू के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस इस मामले में सोनू तथा अजमेर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।