- Hindi News
- चुनाव में भागीदारी के लिए महीने भर चलेगा जागरूकता अभियान
चुनाव में भागीदारी के लिए महीने भर चलेगा जागरूकता अभियान
ढाणी में मतदान के प्रति किया जागरूक
रविवार को नेहरू युवा केंद्र की ओर से ढाणी गांव में मतदाता महिला मंडल के सौजन्य से जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। इस मौके पर गांव की अनेक महिलाओं युवाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक प्रदीप कुमार, ट्रेनर सुभाष ढिगाना, हरीश खटकड़ नरेश चहल ने उपस्थित महिलाओं युवाओं को मतदान में भाग क्यों लेना चाहिए, इस बारे में जागरूक किया।
जींद. ढाणीमें लोगों को जागरूक करते नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक प्रदीप कुमार।
जींद | मतदाताओंको मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए नेहरू युवा केंद तथा जिला प्रशासन द्वारा स्वीप कार्यक्रम चलाया गया हैं। जिसके तहत नेहरू युवा मंडलों द्वारा गांव-गांव मेें जाकर मतदाताओं को अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करने, किसी भय अथवा प्रलोभन से दूर रहकर मतदान करने की प्रेरणा दी जा रही है। युवाओं द्वारा अलग-अलग आबंटित गांवों में चेतना कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह कार्यक्रम स्वीप के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त भाल सिंह बिश्नोई के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे हैं।
जींद | 15अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में हर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करे। इसके लिए नेहरू युवा केंद्र प्रशासन के सहयोग से अगले एक महीने तक जिलेभर में जागरूकता अभियान चलाएगा। इस दौरान गांव-गांव में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
लोगों को उनके वोट के महत्व, वोट डालना क्यों जरूरी है, कैसे वोट बनवाएं, कैसे मतदान करें के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक प्रदीप कुमार ने बताया कि स्वैप कार्यक्रम के तहत एडीसी के निर्देशानुसार ये जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। अब तक नेहरू युवा केंद्र द्वारा दो जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा चुका है।
यहांलगेंगे शिविर
नेहरूयुवा केंद्र द्वारा 15 सितंबर को रामकली, 16 सितंबर को इंडस इंजीनियरिंग काॅलेज 18 को नरवाना के कालवन गुरथली, 19 को मोरखी, 20 को जामनी, 21 को किशनपुरा, 22 को पेंगा, 23 को ढिगाना, 24 को कारखाना, 25 को सिल्लाखेड़ी, 26 को देवरड़, 27 सितंबर को दरौली खेड़ा उचाना खुर्द, 28 को अलेवा 30 को कर्मगढ़ गांव में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा।