पंजाबी बाजार से बाइक चोरी
जींद | वाहनचोरों ने शनिवार को पंजाबी बाजार से बाइक को चोरी कर लिया। शहर थाना पुलिस ने बाइक मालिक की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया है। पंजाबी बाजार निवासी विकास ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने पंजाबी बाजार में फैंसी बूट हाउस के नाम से दुकान खोली हुई है। शनिवार को उसने बाइक दुकान के पास खड़ी की थी। जब वह दुकान का काम निपटाकर बाहर आया तो बाइक गायब थी।