पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रूजर ने मारी जीप को टक्कर, बाल बाल बचे सिरसा के सीटीएम

क्रूजर ने मारी जीप को टक्कर, बाल-बाल बचे सिरसा के सीटीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | शहरके रानी तालाब चौक पर देर रात को क्रूजर जीप ने सिरसा के सीटीएम की गाड़ी में टक्कर मार दी। इसमें सिरसा के सीटीएम तथा उनका चालक बाल-बाल बच गए, जबकि गाड़ी को नुकसान पहुंचा। क्रूजर चालक जीप को मौके पर छोड़कर भाग गया। शहर थाना पुलिस ने सीटीएम की शिकायत पर क्रूजर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

सिरसा के सीटीएम निर्मल नागर ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार देर शाम को वह गाड़ी से रानी तालाब से गुजर रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार क्रूजर जीप ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। जिसमें वे और उनका ड्राइवर बाल-बाल बच गए, लेकिन गाड़ी को काफी नुकसान हुआ। घटना को अंजाम देकर चालक क्रूजर जीप को मौके पर छोड़कर भाग गया। शहर थाना पुलिस ने सीटीएम निर्मल नागर की शिकायत पर क्रूजर जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।