विश्वकर्मा जयंती 17 को
जींद | विश्वकर्माजयंती पर 17 सितंबर को जींद के आरा रोड की विश्वकर्मा काॅलोनी में कार्यक्रम का आयोजन होगा। धीमान धर्मशाला एवं विश्वकर्मा सेवा समिति के महासचिव सुरेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में धीमान समाज के प्रदेश अध्यक्ष किशनचंद धीमान मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया जाएगा। भगवान विश्वकर्मा विश्व के बहुत बड़े शिल्पी थे। इस मौके पर विश्वकर्मा काॅलोनी के मंदिर और धीमान धर्मशाला में भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।