- Hindi News
- सुरेंद्र सिंह दातावाला फिर बने प्रेस प्रवक्ता
सुरेंद्र सिंह दातावाला फिर बने प्रेस प्रवक्ता
नरवाना | कर्णचौटाला ने सुरेंद्र दातावाला की इनेलो नरवाना का मीडिया प्रभारी पद पर दोबारा से नियुक्ति किया। सुरेंद्र दातावाला ने कहा कि पार्टी ने मुझे विश्वास के साथ जो जिम्मेवारी सौंपी है उस जिम्मेदारी को पूरे निष्ठा से निभाऊंगा। 25 सितंबर को जींद में सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसमें जननायक देवीलाल को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए देश के बड़े-बड़े राजनेता आयेंगे। ये शब्द युवा इनेलो नेता कर्ण चौटाला ने नरवाना हलके में कहे। मौके पर भगवान दास, देशराज माटा, मियां सिंह सिहाग, बलवान नैन दनौदा, युवा प्रधान बिट्टू नैन, सुरेश चौहान मौजूद रहे।