पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निर्धारित सात जगहों पर ही लगेंगे होर्डिंग्स बैनर

निर्धारित सात जगहों पर ही लगेंगे होर्डिंग्स बैनर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीसी ने स्पष्ट किया रैली अथवा होर्डिंग इत्यादि की स्वीकृति संबंधित रिटर्निंग अधिकारी से लेनी होगी। इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम शुरू किया गया हैं। इसके तहत सभी प्रकार की स्वीकृति एक ही जगह से उपलब्ध हो जाएगी। इस कार्य के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी रिटर्निंग अधिकारी के दिशा निर्देशन में एक जगह बैठकर कार्य करेंगे। रैली के लिए पहले आओ पहले पाओ की अवधारणा अपनाई जाएगी। जब भी कोई उम्मीदवार अथवा उसका समर्थक रैली/जनसभा के लिए आवेदन करेगा उस पर दिनांक तथा समय मौके पर ही अंकित कर दिया जाएगा। इसी प्रकार होर्डिंग बैनर इत्यादि के लिए निर्धारित की गई जगहों पर रोटेशन के हिसाब से होर्डिंग्स बैनर लगाने की मंजूरी दी जाएगी।

बीएलओ बांटेंगें मतदाता पहचान पत्र

जींद. बूथलेवल अधिकारियों द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान किए जाने वाले कार्यों की जानकारी देने के लिए 16 सितंबर को बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक बुलाई गई हैं। जींद, जुलाना तथा उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक डीआरडीए सभागार में होगी, जबकि नरवाना सफीदों के बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक क्रमश: नरवाना के केएम महाविद्यालय तथा सफीदों के राजकीय महाविद्यालय में होगी। इस बैठक में बूथ लेवल अधिकारियों को नए तैयार किए गए मतदाता पहचान पत्र वितरण के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगें। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार मीणा ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे बूथ लेवल अधिकारियों को विधानसभा चुनाव से जुड़ी सभी नवीनतम जानकारी दें। चुनाव कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार्य नहीं होगी। जुलाना में यह बैठक 16 सितंबर को प्रात: 9 बजे शुरू होगी और 12 बजे उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक होगी। जींद विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक 2:30 बजे होगी। ये तीनों बैठकें डीआरडीए सभागार में होगी। इनकी अध्यक्षता संबंधित रिटर्निंग अधिकारी करेंगे। वहीं नरवाना में 16 सितंबर को केएम राजकीय महाविद्यालय में सुबह 11 होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता रिटर्निंग अधिकारी करेंगे। इसी प्रकार सफीदों विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक 16 सितंबर को प्रात: 11 बजे सफीदों के राजकीय महाविद्यालय में होगी। जिसकी अध्यक्षता एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी करेंगे। इन बैठकों में बूथ लेवल अधिकारि