पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शैफाली बनी लॉ सेंटर छात्र संघ की उपप्रधान

शैफाली बनी लॉ सेंटर छात्र संघ की उपप्रधान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद. शैफालीअपने दादा, दादी पिता के साथ।

जींद| शहरकी बेटी शैफाली दिल्ली यूनिवर्सिटी के चुनावी मैदान में विरोधियों को पटखनी देकर उपप्रधान चुनी गई है। दिल्ली विश्वविद्यालय में जींद का नाम चमकाने वाली शैफाली का शनिवार को स्कीम नंबर-पांच में निवास स्थान पर पहुंचने पर परिजनों तथा कॉलोनी के लोगों ने फूलमालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया और हासिल की गई सफलता पर मनाई खुशी।

शैफाली के दादा एवं जींद के उद्योगपति पदम कुमार मघान ने अपनी पौत्री की जीत के बारे में बताया कि शैफाली मघान दिल्ली यूनिवर्सिटी के लॉ सेंटर के छात्र संघ चुनाव में उपप्रधान चुनी गई है। उसकी जीत से दिल्ली में पूरे जींद जिले का नाम रोशन हुआ है। शैफाली ने कहा कि शिक्षा ग्रहण के बाद उसका लक्ष्य जज बनने का है, ताकि वह आगे चलकर गरीबों को इंसाफ दिलाने में सहायक बनें। इस मौके पर शैफाली की दादी पुष्पा मघान, पिता विजयपाल मघान, मां विशाखा मघान के अलावा राजेंद्र बरवाला, प्रमोद, बलवंत, रामधन आदि ने बधाई देते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व का विषय है।