निबंध स्पर्धा में सोनिया, मुकेश द्वितीय
उचाना. राजीवगांधी महाविद्यालय की छात्राएं कॉलेज स्टाफ के साथ।
उचाना | हिंदूकन्या महाविद्यालय जींद में आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में राजीव गांधी महाविद्यालय बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सोनिया मुकेश ने हिस्सा लिया। भारत में चुनावी लोकतंत्र की दशा एवं दिशा विषय पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल डॉ. रोहताश मलिक ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से विद्यार्थी के अंदर प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है। प्रदेश, जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में निरंतर स्थान प्राप्त करके विद्यार्थी कॉलेज का नाम रोशन कर रहे हैं।