- Hindi News
- साइन बोर्ड लगाकर राहगीरों को बताए ट्रैफिक नियम
साइन बोर्ड लगाकर राहगीरों को बताए ट्रैफिक नियम
जींद. शहरमें बोर्ड लगाकर वाहन चालकों को जागरूक करते जेसीआई पदाधिकारी।
जींद | लोगोंको यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने के लिए सामाजिक संस्था जेसीआई जींद रॉयल ने एक अभियान शुरू किया है। जेसी सप्ताह के छठे दिन रविवार को संस्था ने सड़क सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया। संस्था के सदस्यों ने देवीलाल चौक पर एक यातायात जागरूकता बोर्ड लगाकर अभियान की शुरुआत की।
संस्था के अध्यक्ष जेसी बिजेंद्र सैनी ने बताया शहर की सभी मुख्य सड़कों पर इस तरह के बोर्ड लगाए गए हैं। इन बोर्डों पर \\\"सावधानी हटी, दुर्घटना घटी\\\', \\\"सड़क पर गलती की माफी नहीं मिलती\\\', \\\"अपने लाडले को जिंदगी दें, बाइक नहीं \\\', \\\"बचाओ में ही सुरक्षा है\\\', \\\"धीरे चलें सुरक्षित पहुंचे\\\' जैसे ्श्लोगन लिखे गए हैं। सैनी ने कहा कि ये स्लोगन लापरवाही से वाहन चलाने वालों और नाबालिग ड्राइवरों को जहां सचेत करेंगे, वहीं आते-जाते लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने में मददगार साबित होंगे।
उन्होंने कहा कि संस्था आगे भी इस तरह के अभियान चलाती रहेगी। संस्था सचिव विवेक सिंगला ने बताया कि संस्था अपने जल बचाओ अभियान को भी जारी रखे हुए है और इस सिलसिले में ग्रामीण समाज को पानी बचाने के प्रति जागरूक करने के लिए सोमवार को गांव राजपुरा भैण में जल बचाओ रैली निकाली जाएगी, जिसमें सैकड़ों स्कूली विद्यार्थी भाग लेंगे। आज के इस समारोह में जेसी दलशेर लोहान, संदीप सुनेजा, प्रवीन सैनी, हितेष ढांडा, रवींद्र शास्त्री भी मौजूद रहे।