- Hindi News
- मास्टर शैफ प्रतियोगिता में शंकर दायमा अव्वल
मास्टर शैफ प्रतियोगिता में शंकर दायमा अव्वल
जींद | जेसीआईद्वारा साप्ताहिक सप्ताह के दौरान रविवार को मास्टर शैफ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्रों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और व्यंजन बनाएं। प्रतियोगिता में विभिन्न काॅलेजों के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका नीलम सिंह, एकता अरोड़ा, सुमित माटा, जेसी आशीष बंसल ने निभाई। प्रतिभागियों ने अनुपम ढंग से अपनी पाक विद्या को दिखाया। प्रथम पुरस्कार शंकर दायमा ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान कुमारी एकता पसरीजा ने प्राप्त किया। तृतीया स्थान कुमारी सोनम ने प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीव तायल, मंडल अध्यक्ष, जोन-एक, जेसीआई इंडिया ने की। इस कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुनील माटा थे। इस अवसर पर सुनील अरोड़ा, सुनील वर्मा, मदन वर्मा, नीरज नागपाल आदि भी उपस्थित थे।