पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जहर के प्रभाव से मौत

जहर के प्रभाव से मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | ईंटलकलां गांव में खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय उसके प्रभाव में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक हत्या के मामला में सजायाफ्ता था और हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन होने से पिछले तीन साल से बेल पर था। सदर थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और मामले की छानबीन कर रही है।

गांव ईंटल कलां निवासी उमेद सिंह शनिवार को खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने गया था। उसी दौरान वह कीटनाशक के प्रभाव में गया और उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजनों द्वारा शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को सामान्य अस्पताल में ले आयी।

बताया जाता है कि मृतक उमेद गांव ईंटल कलां में वर्ष 2005 में हत्या के मामले में वांछित था। निचली अदालत द्वारा उसे सजा सुनाई गई थी, लेकिन निचली अदालत के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की हुई थी। इसके आधार पर लगभग तीन वर्ष पूर्व उमेद को बेल मिल गई थी।