महिला से मारपीट एक पर केस दर्ज
जींद | दुर्गाकाॅलोनी में महिला का रास्ता रोककर मारपीट करने पर शहर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। दुर्गा काॅलोनी निवासी बलजीत की प|ी राजबाला ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 मई को गांव बहबलपुर के बलजीत ने उसको घर के पास रोककर मारपीट की। पुलिस ने राजबाला की शिकायत पर बलजीत पर मारपीट करने का केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।