कंडेला में पिस्तौल के साथ एक पकड़ा
जींद | सदरथाना पुलिस ने गांव कंडेला के निकट से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से देशी पिस्तौल तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने युवक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और मामले की छानबीन कर रही है।
सदर थाना पुलिस ने गांव कंडेला से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 315 बोर की देशी पिस्तौल तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक की पहचान गांव कंडेला निवासी जितेंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने जितेंद्र के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।