4 जगहों पर नाकेबंदी में दो का चालान
सफीदों | क्षेत्रमें क्राइम को कम करने आपराधिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए शनिवार रातभर पुलिस ने नाइट डामनेशन कार्यक्रम के तहत वाहनों का निरीक्षण किया गया। डीएसपी श्याम लाल के नेतृत्व में एसएचओ भारतेंद्र उसके साथियों ने कस्बे में चार जगहों पर नाकाबंदी की गई। इसमें चेकिंग के दौरान एक जीप मोटरसाइकिल को इंपाउंड किया गया और दो चालान काटे गए है। डीएसपी श्याम लाल ने कहा कि पुलिस हर वक्त आम लोगों की सुरक्षा के लिए कार्यरत है। इसके लिए शनिवार रात को जिले भर में पुलिस ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान कस्बे के हाट रोड, जींद रोड, पानीपत रोड, सरफाबाद रोड पर नाकाबंदी की गई।