पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योग अपनाओ, रोग भगाओ : जांगड़ा

योग अपनाओ, रोग भगाओ : जांगड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आर्ट आॅफ लिविंग के शिविर में साधकों ने लगाया ध्यान

उचानाकलां गांव में एसजीएनएसडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में योग शिविर का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को योग के फायदों के बारे में पतंजलि योग समिति हिसार के उपाध्यक्ष सत्यवीर जांगड़ा ने बताया। इसकी अध्यक्षता संस्था प्रशासक जगदीश अग्रवाल ने की।

जांगड़ा ने कहा कि योग अपनाओ, रोग भगााओ के नाम से कार्यक्रम आयोजित करके देश के युवा भविष्य को योग के बारे में बताया जा रहा है। प्राणायाम आठ प्रकार के होते हैं। इनमें अनुलोम, विलोम, कपाल भाती सहित अन्य प्राणायाम है, जिनके करने से हम स्वस्थ रह सकते है। जीवन में पहला सुख निरोगी काया है। शरीर स्वस्थ होगा तो दिमाग भी स्वस्थ होगा। विद्यार्थी जीवन में आगे बढ़ना है तो स्वस्थ रहना जरूरी है।

अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों को चाहिए कि वो स्वयं भी योग के प्रति जागरूक होने के साथ-साथ आस-पड़ोस, परिवार के सदस्यों के भी जागरूक करें। स्वस्थ भारत तभी हो सकता है जब हर कोई योग के प्रति जागरूक होगा। योग करने वालों को कभी डॉक्टर के पास नहीं जाना पड़ता है। इस मौके पर डॉ. सरोज गक्खड़, धर्मबीर श्योकंद महेंद्र भी मौजूद रहे।

जींद | आर्टआॅफ लिविंग की जींद इकाई द्वारा दो से पांच सितंबर तक इंडस पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में पहली बार एडवांस मेडिटेशन शिविर का आयोजन किया गया।

सुबह से रात तक चारों दिन लगातार चलने वाले इस एडवांस ध्यान शिविर में आर्ट आॅफ लिविंग की शिक्षिका रजनी धवन चंडीगढ़ से शिरकत करने पहुंचीं। जींद और आसपास के 50 से अधिक प्रतिभागी इसमें मौजूद रहे। आर्ट आफ लिविंग जींद अध्याय के शिक्षक मंडल अलका गांधी नरेश जागलान ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग दिया। आर्ट आॅफ लिविंग के संजय धवन कपिल जैन ने बताया कि 50 से अधिक प्रतिभागियों के रजिस्ट्रेशन फाॅर्म उन्हें मिले हैं। चंडीगढ़ की वरिष्ठ शिक्षिका रजनी बहुत प्रभावी भजन गायिका है, इसलिए हर रोज रात्रि सात बजे एक भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें रजनी भजन प्रस्तुत करेंगी।

उचाना. उचानाकलां में एसजीएनएसडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन योग शिविर में मौजूद विद्यार्थी।