- Hindi News
- जिले के मूक बधिर खिलाड़ियों ने गुजरात से जीत लाए 19 पदक
जिले के मूक-बधिर खिलाड़ियों ने गुजरात से जीत लाए 19 पदक
गुजरातके गांधीनगर में मूक खेल संस्था की ओर से आयोजित मूक-बधिर अखिल भारतीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 19 मेडल प्राप्त किए। इसमें ओमनगर काॅलोनी निवासी खिलाड़ी मंदीप ने चार मेडल जीते हैं। इस उपलब्धि पर उसके परिजनों ने खुशी जताई है।
मंदीप ने लिखित बयान में कहा कि 10 से 14 सितंबर तक गुजरात के गांधीनगर में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें जिले के कई खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
मंदीप ने जीते चार पदक