- Hindi News
- राष्ट्रीय हैंडबाॅल बेसबाॅल प्रतियोगिता का आगाज
राष्ट्रीय हैंडबाॅल बेसबाॅल प्रतियोगिता का आगाज
जींद | गोपालविद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 27वीं राष्ट्रीय हैंडबाॅल बेसबाॅल प्रतियोगिता का शुभारंभ डीईओ जोगेंद्र हुड्डा ने किया। उन्होंने कहा कि खेल हमेशा एक-दूसरे से जोड़ने का काम करता है। आज जींद में मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली अन्य राज्यों की टीमों ने भाग लेकर जींद शहर में पूरा भारत दिख रहा है।
उन्होंने कहा कि खेल से शरीर तो स्वस्थ रहता ही है, दिमाग भी ताजगी बनाए रखता है। विद्या भारती के उत्तर क्षेत्र महामंत्री सुरेंद्र अत्री ने कहा कि खेल को हमेशा खेल की भावना से ही खेलना चाहिए। इसके बाद अर्जुन स्टेडियम में कुछ मुकाबले पहले दिन की ट्रायल प्रतियोगिताएं कराई गई। उद्घाटन अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रबंधक समिति के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, प्राचार्य सत्येंद्र त्रिपाठी, शिवजीलाल, जितेंद्र सैनी, मनीराम गुप्ता, महेश मंगला समेत खेल जगत से जुड़े लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
जींद. गोपालविद्या मंदिर स्कूल में खेल से पहले शपथ लेते खिलाड़ी।