- Hindi News
- विद्यार्थियों ने दी भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता परीक्षा
विद्यार्थियों ने दी भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता परीक्षा
जींद | भारतविकास परिषद भूतेश्वर शाखा की ओर से भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता हरिचंद सिंगला ने की। इसमें कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने लिखित परीक्षा दी।
परीक्षा में छठीं कक्षा से 8वीं तक कनिष्ठ वर्ग 9वीं कक्षा से 12वीं तक वरिष्ठ वर्ग के रूप में भाग लेते हैं। सिंगला ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभागियों से केवल भारत देश के विषय में ही सवाल पूछे जाते हैं। लिखित परीक्षा में विजयी रहे दोनों वर्गों के दो-दो छात्रों की टीम शाखा द्वारा कराए जाने वाली मौखिक परीक्षा में अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। मौखिक प्रतियोगिता प्रतिभागी स्कूल के बीच 1 नवंबर को इंडस पब्लिक स्कूल में कराई जाएगी। इसमें प्रथम रहने वाली दोनों टीमें 16 नवंबर को सिवानी मंडी में होने वाली प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।