- Hindi News
- जुलाना से निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह ने भरा नामांकन
जुलाना से निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह ने भरा नामांकन
जींद | विधानसभाचुनाव की नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन मंगलवार को जिले की जुलाना विधानसभा क्षेत्र से एक निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया। बीबीपुर गांव के सुरेंद्र सिंह पुत्र रामकिशन ने दोपहर को डीआरडीए हाल में रिटर्निंग अधिकारी एवं एडीसी भाल सिंह बिश्नोई के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बता दें कि अन्य चार विधानसभा क्षेत्रों से अभी तक किसी भी प्रत्याशी ने कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। श्राद्ध खत्म होने के बाद ही यानी 25 सितंबर से नामांकन भरने वालों की संख्या में इजाफा होने की संभावना है।