- Hindi News
- हम बीरेंद्र सिंह को हराकर तसल्ली करा देंगे : अभय
हम बीरेंद्र सिंह को हराकर तसल्ली करा देंगे : अभय
इनेलाेनेता अभय चौटाला ने कहा है कि पार्टी ने उचाना से दुष्यंत को इसी वजह से उतारा है ताकि भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह की तसल्ली कराई जा सके। इस बार यहां से दुष्यंत ही जीतेंगे। बाद में जब ओमप्रकाश चौटाला जेल से बाहर आएंगे तो वह उचाना से चुनाव लड़ेंगे और अगर इस बार हार के बावजूद बीरेंद्र सिंह का भ्रम नहीं निकला तो वे ओमप्रकाश चौटाला के सामने एक बार फिर चुनाव लड़कर उसे दूर कर सकते हैं। इनेलो उचाना से बीरेंद्र सिंह की तसल्ली करा देना चाहता है।
अभय ने कहा कि चौधरी देवीलाल की 100वीं जयंती पर जींद में होने वाली सम्मान दिवस रैली से पूरे देश में अलग मैसेज जाएगा। यह पूछने पर कि रैली में पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला अाएंगे या नहीं? अभय ने कहा कि वे जनता को संबोधित करने आएंगे क्योंकि कोर्ट ने अंतरिम जमानत देते हुए उन पर ऐसी कोई पाबंदी नहीं लगा रखी।
अभय ने कहा कि इस रैली में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव, जदयू अध्यक्ष शरद यादव समेत अनेक दलों के बड़े नेता स्वर्गीय देवीलाल को नमन करने पहुंचेंगे।
जींद. पत्रकारोंसे बात करते अभय चौटाला, साथ में हैं कार्यकर्ता।