- Hindi News
- बसों पर स्टीकर लगाकर करेंगे मतदान के प्रति जागरूक : डीसी
बसों पर स्टीकर लगाकर करेंगे मतदान के प्रति जागरूक : डीसी
डीसीएवं जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार मीणा ने मंगलवार को बताया कि लोगों को विधानसभा चुनाव में मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए अब जींद डिपो की सभी रोडवेज बसों पर स्टीकर लगाए जाएंगे। इन स्टीकरों पर मतदान करने से जुड़ी प्रेरणाओं को दर्शाया गया है तथा स्टीकरों पर आकर्षक कार्टून भी छापे गए हैं।
उन्होंने बताया कि मतदाताओं को मतदान करने की प्रेरणा देने के लिए जिले में 40 होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इन बड़े होर्डिंगों पर मतदान की तिथि का उल्लेख किया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी सायना नेहवाल को आईवील डू वोट कोदर्शाया गया है। वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करने की प्रक्रिया जारी हैं, इस बात को भी कई होर्डिंगों के माध्यम से प्रचारित किया गया है। 15 अक्टूबर को मतदान करने की प्रेरणा देने के लिए कई होर्डिंगों पर कार्टूनों को दर्शाकर मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया गया है।
कुछ होर्डिंगों पर लगे फ्लैक्स पर 15 अक्टूबर को मतदान के समय को दर्शाया गया है। मतदान का समय प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। एक वयोवृद्ध महिला जो मतदान करने के लिए आतुर हैं, उसके फोटो को भी मतदान करने की प्रेरणा का आधार बनाया गया है।
इसके अलावा स्वीप कार्यक्रम के तहत नेहरू युवा केंद्र संगठन के युवाओं द्वारा गांव-गांव में प्रचार शुरू किया गया है। जागरूक मतदाता होने संबंधी रैलियां निकाली जा रही हैं। गांवों में नुक्कड़ कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं अन्य मतदाताओं को प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ-साथ जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10-10 मॉडल बूथ बनाए जा रहे हैं। जिन पर मतदान करने के लिए आने वाले मतदाताओं को फूल देकर स्वागत करने जैसी गतिविधियां की जाएंगी।
जींद. प्रशासनकी ओर से लगाया गया मतदाता जागरुकता का बोर्ड।