अलग-अलग स्थानों से दो वाहन चोरी
जींद | वाहनचोरों ने अलग-अलग स्थानों से दो वाहनों को चोरी कर लिया। संबंधित थाना पुलिस ने वाहन मालिकों की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी। सुभाष नगर निवासी बजरंग ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को वह कार्यवश रोहतक रोड पर गया था। वह वापस आया तो उसका टैंपो गायब था। आसपास तलाशने तथा पूछताछ करने पर टैंपो का सुराग नहीं लगा। उधर, पुरानी सब्जी मंडी निवासी अनिल कुमार का बाइक मंडी से चोरी हो गया। आसपास पूछताछ करने पर बाइक का सुराग नहीं लगा।