- Hindi News
- विधानसभा चुनाव मेें क्षेत्र में सभी मतदान केंद्रों पर हो समुचित व्यवस्था : एसडीएम
विधानसभा चुनाव मेें क्षेत्र में सभी मतदान केंद्रों पर हो समुचित व्यवस्था : एसडीएम
रिटर्निंगअधिकारी एवं एसडीएम वीरेंद्र सहरावत ने कहा कि सुपरवाइजर बूथ लेवल अधिकारियों के कार्य को पारदर्शी बनाए रखने में सहयोग करेंगे। जींद विधानसभा क्षेत्र में बूथ लेवल अधिकारियों की कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ बनाने के लिए 13 सुपरवाइजर लगाए गए हैं।
एसडीएम मंगलवार को सुपरवाइजरों की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मतदान से पूर्व सभी प्रकार की तैयारियों को सुनिश्चित करेंगे। यह भी आंकलन करेंगे कि स्थापित किए गए बूथ पर बिजली, पानी, शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था हो गई है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मतदाताओं लिए अलग से पोलिंग स्टेशन बनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सभी प्रकार की सुविधाओं का आंकलन सुपरवाइजर द्वारा कर लिया जाना चाहिए। बूथ लेवल अधिकारियों को दिया गया कार्य सही तरीके से क्रियान्वित हो, इस बात की निगरानी सुपरवाइजर रखेंगे।
इस मौके पर जींद के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र मल्होत्रा, चुनाव नायब तहसीलदार रविशंकर शर्मा मौजूद रहे।
जींद. बैठकलेते एसडीएम विरेंद्र सहरावत।