इंसान वही जो सबकी भलाई सोचे : सुखदेव
माता वैष्णवी धाम भंडारा समिति ने लगा भंडारा, हुआ सत्संग
जींद | मातावैष्णवी धाम में सोमवार को सत्संग भंडारे का आयोजन किया गया। इससे पहले हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें अनेक श्रद्धालुओं ने आहुति डाली। भंडारे का आयोजन माता वैष्णवी धाम भंडारा समिति द्वारा जन सहयोग से किया गया।
आचार्य पवन शर्मा ने कहा कि मां की स्मृति केवल उसे रहती है जो मां को अपना मानता है। प्रकृति का नियम है कि जिसे हम अपना समझते हैं उसे हम कभी भूलते नहीं हैं। हम उस व्यक्ति या वस्तु को ही भूलते हैं जिसे हम अपना नहीं समझते, जैसे कोई व्यक्ति अपने माता-पिता, भाई-बहन, पति-प|ी को नहीं भूलता, तो इसका कारण यही होता है कि वह इनको अपना मानता है। इनका स्मरण करने के लिए पृथक से कोई उपाय नहीं करना पड़ता।
सत्संग में विधायक डाॅ. हरिचंद मिड्ढा, समाजसेवी श्यामलाल छाबड़ा, डाॅ. कृष्ण मिड्ढा, गुलशन आहुजा एमसी, रामजीदास सिंधवानी, विनोद चोपड़ा , राजकुमार, नीरज मिगलानी, ओपी नागपाल, सुरेश गर्ग लोन वाले, विनोद डंग, डॉ. आईसी मिड्ढा, रणजीत सिंह, अनिल सीकरी, राजू लखीना उपस्थित रहे।
जींद. कलाधारीसत्संग में प्रवचन सुनती महिलाएं। प्रवचन करते सुखदेव महाराज जी।