- Hindi News
- लक्ष्य के बिना कोई व्यक्ति नहीं कर सकता तरक्की : रणजीत
लक्ष्य के बिना कोई व्यक्ति नहीं कर सकता तरक्की : रणजीत
जींद | गोपालविद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के वीसी मेजर जनरल डॉ. रणजीत सिंह ने 11वीं 12वीं कक्षा के छात्रों को एक सफल व्यक्तित्व कैसे बनाए के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति के जीवन में लक्ष्य नहीं है तो कोई भी व्यक्ति तरक्की नहीं कर सकता।
सबसे पहले व्यक्ति में संस्कारों का होना जरूरी है और संस्कारवान ही हमारे राष्ट्र की उन्नति में सहायक रहेंगे। उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ योग, अध्यात्म पर भी जोर दिया और गीता जैसे महान ग्रंथ को पढ़ने की सलाह दी ताकि बच्चों में आत्मिक, आध्यात्मिक ज्ञान बना रहे।
उन्होंने संस्कृत भाषा को सभी भाषाओं की माता बताया और कहा कि संस्कृत से हमारी संस्कृति फैली है। आज हमें इस भाषा को अच्छी तरह से समझना होगा, क्योंकि इस भाषा में अनेक भाषाओं के गुण विद्यमान हैं। इस अवसर पर प्रिंसिपल सत्येंद्र त्रिपाठी समेत कई अध्यापक उपस्थित रहे।
जींद. गोपालस्कूल में वीसी मेजर रणजीत सिंह को पुस्तक भेंट करते स्कूल प्राचार्य।