पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इधर, हत्या का एक आरोपी पकड़ा

इधर, हत्या का एक आरोपी पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद | सदरथाना पुलिस ने युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने तथा आरोपियों को पनाह देने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

7नवंबर को घर में लटका मिला था शव

गांवजुलानी निवासी सुमन ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 7 नवंबर को सुबह उसके चचेरा भाई विकास का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। इसमें विकास ने आरोप लगाया कि करीब दो साल पहले उसकी शादी गांव रामनगर निवासी मंजू के साथ हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ही उसके खिलाफ सफीदों थाने में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया हुआ है, जो सफीदों की कोर्ट में चल रहा है।

4 अक्टूबर को जब वह पेशी पर गया हुआ था तो वहां पर उसकी प|ी मंजू के साथ आए उसके पिता भगता, ताऊ पाला मेरे रिश्तेदार राजेश, उसकी प|ी रानी अनीर सिंह ने मुझे धमकी दी कि अगर कोर्ट ने सजा नहीं सुनाई तो हम तुझे जान से मार देंगे। 7 नवंबर को भी पेशी है। मैं ससुरालियों के डर के मारे आत्महत्या कर रहा हूं। सुमन ने बताया था कि कई दिनों से विकास अपने ससुरालियों की धमकी सेे वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इस कारण उसने ऐसा कदम उठाया।