अचार, जैम और मुरब्बा बनाना सिखाया
कृषिविज्ञान केंद्र पांडु-पिंडारा की ओर से गुरुवार से अचार, सब्जियां आदि व्यंजन कैसे बनाएं इसको लेकर चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान होम साइंस विशेषज्ञ डाॅ. कांता सभरवाल ने महिलाओं को अचार, जैम, सब्जियां बनाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
ढिगाना गांव में लगे इस प्रशिक्षण शिविर में गांव की 35 महिलाओं ने भाग लिया। होम साइंस विशेषज्ञ डाॅ. कांता सभरवाला ने महिलाओं को अचार, जैम सब्जियां आदि बनाते समय किन-किन बातों का ध्यान रखा जाए इसके बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि वे इस दौरान गुणवत्ता, खनिज लवण, विटामिन आदि चीजों का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि शरीर को स्वस्थ्य को रखने के लिए भोजन में पौष्टिक तत्वों का होना बहुत ही जरूरी है। इस मौके पर डाॅ. आरडी पंवार ने भी अचार मुरब्बा बनाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इस दौरान महिलाओं को स्वरोजगार के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर शिविर के संयोजक डाॅ. आरडी कौशिक ने भी महिलाओं को प्रशिक्षण शिविर के महत्व के बारे में बताया।
जींद. ढिगानामें लगे प्रशिक्षण शिविर में अचार बनाना सीखतीं महिलाएं।