लोगों ने वृद्धा की बचाई जान
अपनोंसे बिछड़ी लावारिस हालत में एक वृद्धा गुरुवार को वाहनों से टकराकर आत्महत्या का प्रयास करती नजर आई तो कुछ लोगों ने बेसहारा बुजुर्ग महिला को अस्पताल पहुंचाया। लगभग 80 वर्ष की इस महिला ने किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन काफी प्रयास के बाद महिला ने राजकोट का नाम लिया है।
बार-बार बेहोश हो रही इस महिला का पंजाब के शहर राजकोट में उसका कौन रहता है, किसी को पता नहीं। इससे पहले की उससे कुछ और पूछा जाता महिला फिर से बेहोशी की हालत मेंं चली जाती। अस्पताल के डॉ. दीपेश गोयल ने बताया कि महिला की हालत नाजुक है, इसलिए प्राथमिक उपचार देकर जींद मेडिकल में रेफर कर दिया।
वृद्ध महिला को सामान्य अस्पताल में पहुंचाने वाले वीरेंद्र खर्ब, सुरेंद्र, सत्ता, बिजेंद्र, विकास अमित ने बताया कि वृद्धा बुधवार से ही खांसर चौक के आसपास घूम रही थी। आते-जाते वाहनों के सामने जाती थी। गुरुवार सुबह तो उसने एक वाहन के सामने लेटकर आत्महत्या करने की कोशिश की तो दुकानदारों ने उसे बचाया। उन्होंने बताया कि महिला की बातों से लगता है कि वह अपने परिजनों से काफी आहत है, जिससे वह जीना नहीं चाहती है, इसलिए वह आत्महत्या करना चाहती है।
सफीदों. अस्पतालमें वृद्धा का इलाज करते डॉक्टर।