- Hindi News
- रेलवे फाटक पर ट्रेन से टकराया ट्रक, पलटा
रेलवे फाटक पर ट्रेन से टकराया ट्रक, पलटा
जींद-पानीपतरेलमार्ग पर गुरुवार दोपहर को मानव रहित रेलवे फाटक पर एक ट्रक जींद की ओर रही पैसेंजर ट्रेन से जा टकराया। इससे लोडेड ट्रक पलट गया। हालांकि इस हादसे में किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ है। हादसे के बाद करीब 20 मिनट तक ट्रेन रुकी रही। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई।
दोपहर करीब एक बजे पानीपत से जींद की ओर रही पैसेंजर ट्रेन जैसे ही बूढ़ाखेड़ा पिल्लूखेड़ा रेलवे स्टेशन के बीच पहुंची तो उसी दौरान मानवरहित फाटक से गुजरने की कोशिश कर रहा बोरियों से भरा ट्रक का पिछला हिस्सा ट्रेन से जा टकराया, जिससे ट्रक पलट गया। इसके बाद ट्रक का ड्राइवर मौके से भाग गया। इसको लेकर ट्रेन को रोक दिया गया। सूचना पाकर रेलवे अधिकारी रेलवे पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटना का जायजा लिया। रेलवे पुलिस ने फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ट्रक चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पिल्लूखेड़ा. ट्रेनकी टक्कर के बाद पलटा ट्रक। इस दौरान 20 मिनट ट्रेन रुकी रही।