- Hindi News
- चेकिंग के नाम पर परीक्षार्थियों की पैंट उतरवाई
चेकिंग के नाम पर परीक्षार्थियों की पैंट उतरवाई
संचालकों को पैंट उतरवाते मिला सुपरवाइजर
एसडीसीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब दसवीं की साइंस की परीक्षा से पूर्व ही सुपरवाइजर ने कुछ छात्रों की चेकिंग के नाम पर पैंट उतरवाई। जब बच्चों की चेकिंग की जा रही थी, तभी संबंधित स्कूल संचालक प्राइवेट स्कूल संघ के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और विरोध जताया।
स्कूल संचालकों ने संबंधित सुपरवाइजर को ड्यूटी से रिलीव करने की मांग की। हंगामे की सूचना पाकर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की फ्लाइंग टीम जिला शिक्षा अधिकारी जोगेंद्र हुड्डा मौके पर पहुंचे और स्कूल संचालकों को आश्वासन देकर शांत कराया। हंगामे के कारण पेपर शुरू होने के करीब 20 मिनट देरी के बाद बच्चे परीक्षा में बैठ पाए। संचालकों ने इसकी शिकायत तीन दिन पहले डीईओ को दे दी थी, लेकिन उन्होंने इस ओर कोई संज्ञान नहीं लिया।
पेपरशुरू होने से पहले ही चेकिंग के नाम पर अभद्रता
गुरुवारको प्रात:कालीन सत्र में एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दसवीं कक्षा का साइंस का पेपर था। परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होनी थी। यहां लगभग चार-पांच स्कूलों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। आरोप है कि सुबह जैसे ही आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल अहिरका के विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे तो परीक्षा केंद्र में तैनात सुपरवाइजर राजेश लांबा ने परीक्षा शुरू होने से पूर्व ही चेकिंग के नाम पर छात्रों (लड़कों) के जूते, जुराबे पैंट उतरवानी शुरू कर दी और बच्चों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इस स्कूल में 61 बच्चे परीक्षा देने पहुंचते हैं। इसके अलावा कई अन्य स्कूलों के विद्यार्थी भी यहां परीक्षा दे रहे हैं।
जब यह घटनाक्रम चल रहा था तभी स्कूल संचालक वजीर ढांडा अन्य स्कूलों के संचालक भी मौके पर पहुंच गए। यह देखकर जब उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। संचालक ढांडा के मुताबिक इस दौरान स्कूल के छात्र फिरोज खान प्रिंस समेत कई बच्चों की पैंट उतारते हुए पाया गया। स्कूल संचालकों ने इसकी सूचना पुलिस, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की फ्लाइंग टीम जिला शिक्षा अधिकारी को दी। सूचना मिलने पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की फ्लाइंग टीम जिला शिक्षा अधिकारी जोगेंद्र हुड्डा मौके पर पहुंच गए। स्कूल संचालकों ने पूरा घटनाक्रम अधिकारियों को बताया और सुपरवाइजर को र