पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरटीआई के नाम पर सरपंच को ब्लैकमेल करने का आरोप

आरटीआई के नाम पर सरपंच को ब्लैकमेल करने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कटवालगांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को डीसी से मिलकर गांव के कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों ने डीसी को शिकायत में कहा है कि गांव के कुछ लोग गांव का माहौल बिगाड़ रहे हैं। इसके अलावा वे आरटीआई के नाम पर सरपंच को ब्लैकमेल भी कर रहे हैं। डीसी को शिकायत देने पहुंचे ग्रामीण विरेंद्र, सुभाष, सत्यवान, पालाराम, धूपसिंह, पिरथी, रामेश्वर ने बताया कि गांव में भाईचारा बिगाड़ने का काम किया जा रहा है। उनके द्वारा की जाने वाली झूठी शिकायतों के कारण गांव की चौपाल का निर्माण भी रुका हुआ है।

जींद. डीसीसे मिलने जाते कटवाल गांव के लोग।