पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 3 खिलाड़ी राष्ट्रीय बास्केटबॉल स्पर्धा के लिए चयनित

3 खिलाड़ी राष्ट्रीय बास्केटबॉल स्पर्धा के लिए चयनित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विवेकानंद सदन ने जीते 16 पदक

जींद | चौधरीभरत सिंह मेमोरियल स्पोर्ट्स स्कूल निडानी के तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय यूथ बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। स्कूल के प्राचार्य रामचंद ने बताया कि पिछले दिनों भिवानी में आयोजित हरियाणा यूथ बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जींद जिले की ओर से स्कूल की 7 खिलाड़ियों शुभम, दीपक, सोमबीर, संदीप, आशीष, अरविंद, नवीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया था।

उन्होंने बताया कि इनमें से दो खिलाड़ियों संदीप सोमबीर और प्रीति का अब राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली यूथ बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इस मौके पर संस्था की चेयरपर्सन कृष्णा मलिक, प्रशिक्षक अमनदीप मलिक ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

जींद. निडानीके विजेता खिलाड़ी स्कूल स्टाफ के साथ।

जींद | आधारशिलापब्लिक स्कूल में तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ स्कूल चेयरमैन संदीप सिहाग ने किया। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। स्कूल डायरेक्टर अंजू सिहाग ने विजेताओं को बधाई दी। बताया कि प्रतियोगिता में विवेकानंद सदन ने कुल 16 पदक, टैगोर सदन ने 12 पदक, अंबेडकर सदन ने 9 पदक राधाकृष्णन ने दो पदक प्राप्त किए।