- Hindi News
- झगड़े में महिला घायल, छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज
झगड़े में महिला घायल, छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज
जुलाना | पड़ानागांव में महिलाओं के बीच हुई कहासुनी में कुछ लोगों ने एक महिला पर हमला कर घायल कर दिया। घायल को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।
गांव पड़ाना निवासी हवासिंह की प|ी मायादेवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पड़ोसी महिला बबली से उसकी कहासुनी हो गई थी। उस समय तो मामला शांत हो गया। जब वह गली से गुजर रही थी तो उसी दौरान बबली तथा उसके परिजनों ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। बचाव में शोर मचाए जाने पर राहगीरों ने हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। जुलाना थाना पुलिस ने माया देवी की शिकायत पर बबली, दीपक, छोटू, संतरो, धनपति, समेत के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गांगोलीमें तीन लोगों ने ग्रामीण पर किया हमला
जींद| गांगौलीमें रास्ता रोककर हमला कर घायल करने पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव गांगौली निवासी नसीब ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव के ही पोनी से रंजिश चली रही थी। बुधवार को जब वह घर वापस लौट रहा था तो रास्ते में पोनी तथा उसके परिजनों ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने नसीब की शिकायत पर पोनी, टीटा, निहाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।