- Hindi News
- जुलाना, उचाना विस क्षेत्र में प्रशिक्षण आज से
जुलाना, उचाना विस क्षेत्र में प्रशिक्षण आज से
जींद | चुनावकार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईवीएम का प्रशिक्षण देने के लिए स्थानीय खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में 6 दिन तक चलने वाली वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी उचाना विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी अमीचंद सैनी ने दी। उन्होंने बताया कि 19 सितंबर को उचाना खंड के तहत आने वाले सभी उन विद्यालयों के स्टाफ को ईवीएम का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर सुबह 9 बजे से 5 बजे तक चलेगा। इसमें ईवीएम के बारे में विस्तार से जानकारी देने के लिए 5 मास्टर ट्रेनरों की नियुक्ति की गई हैं। इसी प्रकार जुलाना विधानसभा क्षेत्र में भी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी जुलाना में ईवीएम प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 19 सितंबर को प्रशिक्षण शिविर में जुलाना खंड के अंतर्गत आने वाले सभी उच्च विद्यालयों के स्टॉफ को ईवीएम का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर प्रात: 9 बजे शुरू होगा। वहीं, नरवाना विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम का प्रशिक्षण देने के लिए स्थानीय केएम कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।