अच्छे परिणाम पर छात्राएं सम्मानित
जींद | हिंदूकन्या महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। बीएससी चौथे सेमेस्टर में 85 प्रतिशत छात्राओं ने 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए। सोनिया ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान, प्रिया ने 83 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा नेहा ने 82 प्रतिशत अंकों के साथ महाविद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं की सफलता पर महाविद्यालय की प्रबंधक समिति के प्रधान बृजमोहन सिंगला, उपप्रधान बलदेव आहुजा, महासचिव जय भगवान गोयल, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर दास तथा प्राचार्या डॉ. अलका गुप्ता ने बधाई दी और मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया।
जींद. हिदूकन्या काॅलेज में अव्वल छात्राएं काॅलेज स्टाफ के साथ।